विदेश

इब्राहिम इस्कंदर मलेशिया के नए राजा बने, प्राइवेट आर्मी, बोइंग जेट और 300 लग्जरी कार

नई दिल्ली
सुल्तान इब्राहिम इस्कंदर को मलेशिया का नया राजा चुना गया। इब्राहिम इस्कंदर मलेशिया के जोहोर राज्य के सुल्तान हैं। इस देश में नौ जातीय मलय राज्य शासक हैं, जिन्हें बारी-बारी से पांच साल के लिए राजा के रूप में कार्यभार संभालने की जिम्मेदारी दी जाती है। उन्होंने जोहोर राज्य के 17वें राजा के तौर पर शपथ लिया है। मलेशिया के संघीय राजधानी कुआलालंपुर में मौजूद राष्ट्रीय महल में उन्होंने राजा के पद की शपथ ली।

किंग के पास 5.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति
सुल्ताह इब्राहिम इस्कंदर की संपत्ति को लेकर काफी चर्चा हो रही है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, राजा के पास 5.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति है।

शाही परिवार के पास है प्राइवेट आर्मी
सुल्तान इब्राहिम की संपत्ति में रियल एस्टेट, खनन से लेकर दूरसंचार और पाम तेल तक के कई उद्योग शामिल हैं। उनके पास 300 से अधिक लग्जरी कार हैं, जिसमें एडोल्फ हिटलर द्वारा कथित तौर पर उपहार में दी गई एक कार भी शामिल है। वहीं, उनके पास नीले रंग की बोइंग 737 सहित प्राइवेट जेट भी है। इसके अलावा इस शाही परिवार के पास एक प्राइवेट आर्मी भी है।

Related Articles

कई परियोजनाओं में हिस्सेदारी
जोहोर में मल्टी मिलियन-डॉलर फॉरेस्ट सिटी विकास परियोजना में उनकी बड़ी हिस्सेदारी भी है। वह सिंगापुर के साथ एक हाई-स्पीड रेल लिंक परियोजना में उनकी भागीदारी है। इसके अलावा,  यू मोबाइल में 24 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उनके पास सिंगापुर में 4 अरब डॉलर की जमीन भी है, उनकी पत्नी की नाम जरीथ सोफिया है। वो भी शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वो क ऑक्सफोर्ड स्नातक हैं और वो एक लेखिका हैं।

क्या करते हैं मलेशिया के राजा
राजा मुस्लिम-बहुल देश में इस्लाम के संरक्षक के रूप में कार्य करते हैं।

संघीय संविधान में कुछ अपवादों को छोड़कर राजा को प्रधानमंत्री और कैबिनेट की सलाह पर कार्य करने की आवश्यकता होती है।

राजा को एक प्रधानमंत्री नियुक्त करने की अनुमति है।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button