मध्यप्रदेश

एफएलसी प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

भोपाल

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने सीहोर एवं देवास जिले के ईवीएम वेयर हाउस (गोडाउन) पहुँच कर एफएलसी (फर्स्ट लेवल चेकिंग) प्रक्रिया का आज अवलोकन किया। एफएलसी कर रहे भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड बेंगलुरू के इंजीनियरों से ईवीएम, व्हीव्हीपीएटी को लेकर चर्चा की। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम एफएलसी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने इस दौरान मॉक पोल कर ईवीएम संचालन की प्रक्रिया देखी। उन्होंने बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट सहित अन्य कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। राजन ने ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा के साथ ही सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था को भी देखा। राजन ने संबंधित अधिकारियों को एफएलसी के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा।

Related Articles

राजन ने एफएलसी कार्य के निरीक्षण के दौरान उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से चर्चा की। सीहोर जिले में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी वृंदावन सिंह एवं डिप्टी कलेक्टर मनीष शर्मा भी उपस्थित थे। देवास जिले में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ऋषव गुप्ता, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रियंका मिमरोट एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button