छत्तीसगढ़

वृंदावन हॉल में होगा कार्यक्रम

रायपुर

वैदिक सत्संग समिति पतंजलि योग समिति भारत स्वाभिमान के संयुक्त तत्वधान में सत्य की खोज आध्यात्मिक कार्यक्रम 1 फरवरी को वृंदावन हॉल में आरंभ होगा। यह कार्यक्रम प्रात: 10 से 1 बजे एवं शाम 6 से 8 बजे तक होगा कार्यक्रम का समापन 2 फरवरी को रात्रि 8 बजे होगा। चार सत्रों में सत्य की खोज के विषय में पूज्य स्वामी विवेकानंद परिव्राजक जन मानस की शंकाओं का समाधान करेंगे।

कार्यक्रम आयोजन मंडल के प्रमुख राकेश दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में सुमधुर भजन उपदेशक भक्तिमय भजन प्रस्तुत करेंगे उसके पश्चात पूज्य स्वामी विवेकानंद परिव्राजक का उद्बोधन होगा। यह कार्यक्रम कर्म फल रहस्य पाप पुण्य ईश्वर की उपासना ईश्वर का स्वरूप जीवात्मा का स्वरूप मोक्ष आदि आध्यात्मिक विषयों पर केंद्रित होगा। कार्यक्रम  के पश्चात श्रोतागण अपनी जिज्ञासाओं का समाधान करने के लिए स्वामी जी से प्रश्न पूछ सकेंगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button