खेल

स्पेशल ओलंपिक्स के लिए MP महिला फ्लोरबॉल दल भोपाल से रवाना

भोपाल
स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्यप्रदेश महिला फ्लोरबॉल दल खिलाड़ी कु पिंकी, कु पावली, की साक्षी जैसवाल, कु माधवी सिंह, कु वैष्णवी गोड़से तथा नैनसी बड़ोदिया और मुख्य कोच श्रीमती शुभा अरोरा व श्रीमती प्रतिभा श्रीवास्तव दिनांक 26 जनवरी 2024 को दिल्ली के लिए शान-ए-भोपाल से रानी कमलापति रेल्वे स्टेशन से प्रस्थान किया।

सम्पूर्ण महिला फ्लोरबॉल दल का ऑनलाइन स्वागत श्री दीपांकर बैनर्जी क्षेत्रीय निर्देशक स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्यप्रदेश, श्री एहितेशाम उद्दीन खेल निर्देशक एस ओ भारत मध्यप्रदेश, श्री राजेंद्र बारस्कर सहा. खेल निर्देशक एस ओ भारत मध्यप्रदेश, श्री प्रवीण पाटिल समाजसेवक व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता,  तथा एस ओ भारत मध्यप्रदेश की टीम श्री भूपेंद्र भट्ट, कु प्रियंका जोनवाल कोच, श्री सुमंत काले यूथ लीडर, श्री सुधीर काले, श्रीमती मंजरी काले, श्री जैसवाल जी अभिभावक ने खिलाड़ियों को आगामी अंतराष्ट्रीय शीत कालीन खेल प्रतियोगिता इटली 2025 में आयोजित के चयन शिविर दिल्ली के लिए शुभकामनाएं, आशीर्वाद व बधाई दी।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button