छत्तीसगढ़

सामन्य प्रशासन विभाग ने जारी की ट्रांसफर लिस्ट

रायपुर

राज्य शासन ने गुरुवार को पंचायत विभाग में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा काडर के अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। जिनमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी प्रभावित हुए है। तबादला आदेश सामन्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह के हस्ताक्षर से जारी हुआ।

जिन अफसरों के तबादले किए गए उनमें संबित मिश्रा, भा.प्र.से. (2018), मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, जशपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा, अमित कुमार, भा.प्र.से. (2019), मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, राजनांदगांव को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त आयुक्त, नगर पालिक निगम बिलासपुर, अभिषेक कुमार, भा.प्र.से. (2020), आयुक्त, नगर पालिक निगम, अंबिकापुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जशपुर, सुश्री सुरूचि सिंह, भा.प्र.से. (2020), अनुविभागीय अधिकारी (राजस्य), बेमेतरा को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत राजनांदगांव, हेमंत रमेश नंदनवार, भा.प्र.से. (2020), सहायक कलेक्टर महासमुंद को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बीजापुर, सुश्री रोमा श्रीवास्तव, भा.प्र.से. (2020), अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बलौदाबाजार को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत धमतरी तथा आकांक्षा शिक्षा खलखो, भा.प्र.से. (2020), अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मुंगेली, जिला-मुंगेली को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, नारायणपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button