फिल्म जगत

कैफे में चुपके से क्लिक की मिसेज की ये प्यारी सी तस्वीर

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ को खूब एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने सितंबर 2023 में आप नेता राघव चड्डा संग शादी रचाई थी और अब दोनों की शादी को करीब 4 महीने होने जा रहे है। राघव अपनी वाइफ का खूब ध्यान रखते हैं और उनके साथ क्वालिटी टाइम भी स्पैंड करते नजर आते हैं। 

अब हाल ही में राघव ने अपनी पत्नी परिणीति का एक क्यूट मोमेंट कैमरे में कैद किया, जिसकी तस्वीर एक्ट्रेस ने फैंस को सोशल मीडिया पर दिखाई है। परिणीति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी तस्वीर शेयर की। इस फोटो में वह एक कॉफी शॉप में बैठी नजर आ रही हैं और हाथ में दो डिब्बियां लिए दिख रही हैं। इस फोटो को शेयर कर परिणीति ने बताया है कि ये फोटो उनके पति राघव चड्डा ने चुपके से क्लिक की है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि राघव अक्सर उनकी कैंडिड फोटो लेते रहते हैं। इस तस्वीर में परिणीति व्हाइट स्वेटर पहने दिख रही हैं। नो मेकअप लुक में वह काफी क्यूट लग रही हैं। राघव द्वारा क्लिक की इस केंडिट फोटो को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं। काम की बात करें तो परिणीति चोपड़ा जल्द ही फिल्म चमकीला में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ दिखेंगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button