मध्यप्रदेश

मंत्री श्री सारंग ने अशोका गार्डन स्थित दुर्गा धाम मंदिर में की स्वच्छता सेवा: मंत्री श्री सारंग

भोपाल
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 69 में अशोका गार्डन स्थित श्री दुर्गा धाम मंदिर में स्वच्छता सेवा की। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त होने जा रही है। अयोध्या में प्रभु श्री राम भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व तक देश के तीर्थ स्थानों एवं मंदिरों की साफ-सफाई करने और स्वच्छता का अभियान चलाने की अपील की है। इसके निमित्त नरेला विधानसभा के सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान को प्रारंभ किया गया है।

अनवरत जारी रहेगा मंदिर स्वच्छता अभियान
मंत्री श्री सारंग ने बताया कि नरेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान 22 जनवरी के बाद भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारे मंदिर हमारी आस्था के केंद्र हैं, उन्हें स्वच्छ और सुंदर रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के आवाह्न के साथ ही अब संपूर्ण नरेला विधानसभा में हर मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाकर उन्हें स्वच्छ और सुंदर बनाया जायेगा।

नरेला के हर-घर में मनेगा दीपोत्सव
मंत्री श्री सारंग ने कहा कि 22 जनवरी का दिन सभी देशवासियों के लिये सौभाग्य का दिन है। इस दिन रामलला भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। पूरे विश्व में यह दिन दीपोत्सव के रूप में मनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि संपूर्ण नरेला विधानसभा में दीपोत्सव सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। हर घर, हर मंदिर, हर प्रतिष्ठान में दीपक जलाने के साथ ही प्रभात फेरियां निकाली जायेगी एवं भजन-कीर्तन सहित संपूर्ण नरेला विधानसभा में विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। नरेला विधानसभा राममय और भक्तिमय होगी।

Related Articles

विकसित भारत संकल्प यात्रा में नागरिकों को दिलाया संकल्प
मंत्री श्री सारंग नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 58 जनता क्वार्टर में विकसित भारत संकल्प यात्रा अतंर्गत आयोजित शिविर में शामिल हुए। मंत्री श्री सारंग ने विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद किया एवं शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने नागरिकों को वर्ष 2047 तक विकसित भारत निर्माण का संकल्प भी दिलाया।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button