विदेश

रूस को रोकने के लिए यूक्रेन को और वायु रक्षा प्रणालियों की सख्त जरूरत: जेलेंस्की

यूक्रेन पर रूसी हमलों को रोकने के लिए और वायु रक्षा प्रणाली की सख्त जरूरत : जेलेंस्की

रूस को रोकने के लिए यूक्रेन को और वायु रक्षा प्रणालियों की सख्त जरूरत: जेलेंस्की

विलनियस
 यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने  लिथुआनिया में कहा कि रूसी हमलों को रोकने के लिए देश को और वायु रक्षा प्रणाली की सख्त जरूरत है। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन ने दुनिया को दिखा दिया है कि रूस की सेना को रोका जा सकता है।

Related Articles

जेलेंस्की ने रूस से 22 महीने से जारी युद्ध में अपने देश के लिए अधिक मदद हासिल करने के लिए बाल्टिक देशों की यात्रा शुरू की है। इसी क्रम में लिथुआनिया की राजधानी विलनियस में जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन को रूस के मिसाइल और ड्रोन हमलों के खिलाफ अपनी वायु सुरक्षा को मजबूत करना है और इसे गोला-बारूद की आपूर्ति चाहिए।

लिथुआनियाई राष्ट्रपति गिटानस नौसेदा के साथ वार्ता के बाद जेलेंस्की कहा कि हमने साबित किया है कि रूस को रोका जा सकता है, मुकाबला संभव है। उन्होंने कहा, हमें आधुनिक रक्षा प्रणालियों की सख्त जरूरत है।

पोप ने केरल के सायरो मालाबार चर्च के नए प्रमुख के चुनाव की पुष्टि की

रोम
भारत के केरल स्थित सायरो-मालाबार चर्च में प्रार्थना पद्धति को लेकर दशकों से चले आ रहे विवाद के समाधान की दिशा में कदम उठाते हुए पोप फ्रांसिस ने चर्च केनए प्रमुख के चुनाव की  पुष्टि की।

पोप फ्रांसिस ने राफेल थाटिल को केरल में स्थित सायरो-मालाबार गिरजाघर का प्रमुख आर्कबिशप चुने जाने की पुष्टि की। थाटिल को सायरो-मालाबार गिरजाघर के बिशपों की धर्मसभा ने इस पद के लिए चुना। फ्रांसिस ने गिरजाघर के कानून के तहत उनके चयन की पुष्टि की है।

थाटिल की नियुक्ति को गिरजाघर के लिए एक नए अध्याय के रूप में देखा जा रहा है, जो सार्वजनिक धार्मिक प्रार्थना पद्धति को लेकर हुए विवाद के चलते बंटा हुआ है। 1999 में, गिरजाघर की धर्मसभा ने एक समझौते के तहत एकीकृत पूजा पद्धति अपनाने का निर्णय लिया था, लेकिन गिरजाघर के लगभग 460 पादरियों में से अधिकांश ने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया था।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button