खाना-ख़जाना

गुजराती पेड़ा मशहूर डिश रेसिपी

मथुरा के पेड़ा पूरे देश में मशहूर हैं, लेकिन आपको हर राज्य में अलग-अलग स्वाद वाले पेड़ा खाने को मिल जाएंगे। बिहार से लेकर गुजरात तक मिठाई की ज्यादातर सभी दुकानों पर आपको पेड़ा मिल जाएंगे। आज हम आपको गुजरात के फेमस पेड़ा की रेसिपी बता रहे हैं। इस पेड़ा को गुजरात में काठियावाड़ी पेड़ा या थाबड़ी कहते हैं। ये गुजरात की काफी फेमस स्वीट डिश है। थाबड़ी पेडा काफी दानेदार और सॉफ्ट होता है। इसकी मिठास और दाने मुंह में जाते ही घुल जाते हैं। खास बात ये है कि इस पेड़ा को बनाने के लिए न तो आपको मावा की जरूरत होगी और न ही इसमें घी और चाशनी पड़की है। इसे सिर्फ दूध से बनाकर तैयार किया जाता है। जानिए गुजराती काठियावाड़ी पेड़ा की आसान रेसिपी।

काठियावाड़ी पेड़ा रेसिपी
काठियावाड़ी पेडा तैयार करने के लिए 1 भारी तले की कड़ाही आपको लेनी होगी और उसमें पहले थोड़ा पानी डाल दें जिससे दूध कड़ाही में नहीं चिपकेगा।
अब 1 लीटर दूध कड़ाही में डाल दें। पेड़ा बनाने के लिए आप फुल क्रीम दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
आपको दूध को लगातार चलाना है गैस की फ्लेम मीडियम हाई फ्लेम पर रखें और दूध में उबाल आने दें।
अब करीब 200- 250 ग्राम चीनी लें और दूध में आधी चीनी को उबाल आने के बाद डाल दें।
अब दूध में डालने के लिए आपको पिटकरी चाहिए। करीब हाफ स्पून पिसी हुई फिटकिरी लें और गैस बिल्कुल स्लो करके दूध में फिटकिरी डाल दें।
आपको इस वक्त दूध को लगातार चलाना है। धीरे-धीरे पूरा दूध फटने लगेगा।
जब दूध फट जाए तो गैस की प्लेम हाई कर दें और छेना में मौजूद पानी को सुखा लें। जब छेना आधा हो जाए तो गैस कम कर दें।
दूसरी ओर एक पैन में बची हुई चीनी को फैला दें। इसे आपको बिल्कुल भी चालाना या हिलाना नहीं है।
चीनी को कैरैमलाइज्ड होने दें और गैस की फ्लेम एकदम स्लो रखें। चीनी को छुलने तक पकाना है।
अब कड़ाही में तैयार हो रहे पनीर में चीनी की चाशनी को मिलाते हुए चलाते जाएं।
अब चीनी और छेना को मीडियम हाई फ्लेम पर पकाना है जब तक पानी सूख नहीं जाता है।
पिसी इलाइची मिलाएं और जब बैटर कड़ाही छोड़ दे तो गैस बंद कर दें। आपको इसे ज्यादा देर नहीं पकाना है।
तैयार मिक्स को किसी प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें और जब हल्का गर्म हो तो हाथ पर घी लगा कर पेड़ा बनाएं।
गुजरात के एकदम मुलायम काठियावाड़ी थाबड़ी पेड़ा बनकर तैयार हैं। इन्हें पिस्ता से गार्निश करके लोगों को खिलाएं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button