मध्यप्रदेश

परिवहन से राजस्व बढ़ाने के लिये रिक्त पदों पर जल्द करें भर्ती

शीत लहर को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन संबंधी आदेश जारी

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार शासन ने स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन कर दिया है। शासन से जारी आदेशानुसार आगामी 20 जनवरी तक के लिये स्कूल खुलने की नई समय-सीमा निर्धारित की गई है।

Related Articles

म.प्र. शासन, स्कूल शिक्षा विभाग से जारी आदेशानुसार ऐसे समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय, जो जल्दी सुबह से संचालित होते हैं, वे प्रात: 10 बजे से संचालित होंगे। दो पालियों में संचालित होने वाले शासकीय एवं अशासकीय स्कूल भी प्रात: 10 बजे से ही संचालित होंगे। ऐसे विद्यालय, जो प्रात: 10:30 से संचालित होते हैं, वे यथावत निर्धारित समय-सारणी अनुसार संचालित होंगे।

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कक्षा 6 से 12वीं तक की कक्षाओं की पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालन निर्धारित समय-सारणी अनुसार होगा। आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील हो गया है।

परिवहन से राजस्व बढ़ाने के लिये रिक्त पदों पर जल्द करें भर्ती

परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा

भोपाल

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि प्रदेश में परिवहन से होने वाले राजस्व को बढ़ाने के लिये रिक्त पड़े पदों पर भर्ती का काम तेज गति से किया जाये। उन्होंने परिवहन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही। परिवहन मंत्री सिंह आज मंत्रालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर एसीएस परिवहन राजेश राजौरा भी मौजूद थे।

परिवहन मंत्री सिंह ने कहा कि सड़कों पर निश्चित मापदण्ड से ज्यादा वातावरण को प्रदूषित करने वाले वाहनों की जाँच कर उन पर सख्त कार्रवाई की जाये। उन्होंने कहा कि अंतर्राज्यीय परिवहन सेवा को बढ़ाने के लिये अन्य राज्यों के साथ अनुबंध किया जाये।

विभागीय पुनर्गठन

परिवहन मंत्री ने विभाग की संरचना के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि विभाग के पुनर्गठन का प्रस्ताव तैयार करें। इस पर शासन स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित कराई जायेगी। मंत्री सिंह ने प्रदेश में चलने वाली स्कूल बसों के फिटनेस कार्य को प्राथमिकता के साथ किये जाने के निर्देश दिये।

अपर परिवहन आयुक्त अरविंद सक्सेना ने बताया कि प्रदेश में 10 क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, 10 अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और 32 जिला परिवहन अधिकारी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने प्रचलित विभागीय अधिनियम और नियमों की जानकारी दी। बैठक में 15 साल से अधिक पुराने शासकीय वाहनों का पंजीयन निरस्त करते हुए स्क्रेप योजना पर भी चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि इंस्टीट्यूट ऑफ ड्रायवर ट्रेनिंग रिसर्च सेंटर इंदौर और छिंदवाड़ा में कार्य कर रहे हैं। महिलाओं की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए अब तक लगभग 37 हजार यात्री वाहनों में व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग डिवाइस और इमरजेंसी बटन लगाये जा चुके हैं। मंत्री सिंह ने शेष बचे कार्य को एक कार्य-योजना बनाकर पूरा करने के निर्देश दिये। बैठक में कम्प्यूटराइज्ड और इंटीग्रेटेड कम्प्यूटराइज्ड चेकपोस्ट की गतिविधियों की समीक्षा की गई। मंत्री सिंह ने विभाग में ऑनलाइन सेवाओं के विस्तार पर भी जोर दिया। बैठक में वाहन ग्रीन सेवा, कम्प्यूटराइज्ड पॉल्यूशन सेंटर पर भी चर्चा की गई। बैठक में मध्यप्रदेश सड़क परिवहन निगम के कार्यों की भी समीक्षा की गई। बैठक में अपर सचिव सिबि चक्रवर्ती, एमडी सड़क परिवहन निगम संजय जैन और विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button