मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने किया प्रसादम का लोकार्पण, मंत्री मांडविया ने प्रसादम और अवंतिका हाट बाजार का लिया जायजा

उज्जैन
मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में महाकाल महा लोक में बनाए देश के सर्वश्रेष्ठ स्वस्थ और स्वच्छ स्ट्रीट फूड हब ‘प्रसादम’ और ‘अवंतिका हाट बाजार’ का शुभारंभ किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया भी मौजूद हे। इस दौरान उन्‍होंने प्रसादम और अवंतिका हाट बाजार का जायजा भी लिया और व्‍यंंजनों का लुफ्त उठाया।

हर जगह लगेगी फूड स्ट्रीट
इस दौरान मनसुख मांडविया ने कहा कि केवल अस्पताल बनाना काफी नहीं है, लोगों को बेहतर भोजन भी देना है। उन्‍होंने आगे कहा, आने वाले दिनों में देश की हर जगह फूड स्ट्रीट लगाई जाएगी और लोगों के स्वास्थ्य को सुनिश्चित किया जाएगा।

पीएम मोदी की तारीफ की
कोरोना काल को याद किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री ने देश के वैज्ञानिकों पर भरोसा किया और दुनिया में वैक्सीन का पहला डोज लगने के एक माह बाद ही भारत में भी वैक्सीन का पहला डोज लग गया। उन्होंने कहा कि 220 करोड़ डोज लगाने वाला देश भारत है। भाजपा में सामर्थ्य है और भारत ये कर सकता है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है।

Related Articles

पैसों की कमी नहीं होने देंगे
मांडविया ने सीएम यादव से कहा कि आप, हेल्थ, इंफ्रास्ट्रक्चर, फार्मा सेक्‍टर में डेवलपमेंट के लिए लीड करें केंद्र सरकार संसाधन और पैसों की कमी नहीं रहने देगी जाएगी।

मनहित एप भी लांच
मनहित एप भी लांच किया गया। यह एप मानसिक स्वास्थ्य पर आधारित है। जो कि मन: स्थिति समझने में मदद करेगा और सुझाव भी देगा।

स्ट्रीट फूड की वेबसाइट लांच
इस दौरान मुख्‍यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने हेल्दी एंड हाइजेनिक फूड स्ट्रीट की वेबसाइट भी लांच की गई। इसके साथ ही 218.76 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भी शिलान्‍यास और लोकार्पण किया गया।

केंद्रीय मंत्री ने किए बाबा महाकल के दर्शन
कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मांडविया महाकाल मंदिर पहुंचे और बाबा महाकाल के दर्शन किए।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button