खेल

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की चल रही तैयारियाँ: नीदरलैंड और नामीबिया की टीमें करेंगी प्रैक्टिस

नामीबिया.

नीदरलैंड और नामीबिया की टीमें इस साल जून में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी के सिलसिले में दक्षिण अफ्रीका के टी20 लीग एसए20 की टीमों के साथ अभ्यास मैच खेलेंगे। नीदरलैंड और नामीबिया के खिलाड़ियों को एसए20 में खेलने वाले कई शीर्ष खिलाड़ियों का सामना करने का मौका मिल सकता है। एसए20 लीग बुधवार से शुरू हो रहा है।

नीदरलैंड का सामना सनराइजर्स ईस्टर्न केप, पार्ल रॉयल्स और एमआई केपटाउन से होगा, जबकि नामीबिया जोबर्ग सुपर किंग्स के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगा। नामीबिया के मुख्य कोच पियरे डी ब्रुइन ने कहा कि एसए20 की मजबूत टीमों के खिलाफ अभ्यास मैच खेलना उनकी टीम के लिए अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए आदर्श तैयारी होगी। उन्होंने कहा, 'जोबर्ग सुपर किंग्स जैसी शीर्ष फ्रेंचाइजी टीम के खिलाफ खेलना शानदार अवसर है। नामीबिया के खिलाड़ियों के लिए चोटी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के खिलाफ खुद को परखने का यह एक और मौका है।'

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। नीदरलैंड्स ग्रुप-डी में साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल के ग्रुप का हिस्सा है, वहीं नामिबिया को ग्रुप-बी में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, स्कॉटलैंड और ओमान के साथ रखा गया है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज 1 जून से वेस्टइंडीज और यूएसए में होने जा रहा है, वहीं टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 30 जून को होगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 ग्रुप
ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका
ग्रुप बी: इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान
ग्रुप सी: न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी
ग्रुप डी: दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड, नेपाल

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button