मध्यप्रदेश

मावठे से भीगे प्रदेश के कई जिले-छाया रहा कोहरा, अगले तीन दिन ऐसा ही मौसम

 भोपाल

नए साल के पांचवें दिन शुक्रवार को भी मध्यप्रदेश में मावठा बरसा। भोपाल में सुबह चार बजे से करीब पौन घंटे तक तेज बारिश हुई। कोहरा भी रहा। विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर रही। गुरुवार रात प्रदेश में सबसे ठंडा ग्वालियर रहा। न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री पहुंच गया। पचमढ़ी में यह 11.4 डिग्री रहा।

मध्य प्रदेश में बारिश के साथ ही कड़ाके की ठंड दस्तक दे दी है। बुधवार दे रात से शुरू हुई बारिश का सिलसिला गुरुवार को भी कई जिलों में जारी रहा। पानी गिरने के कारण ही कड़ाके की सर्दी भी बढ़ गई। भोपाल में तो मानसून की तरह तेज बारिश हुई। बारिश के साथ ही प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते दृश्यता घटकर 50 मीटर से भी काम रह गई। रायसेन, सीहोर और सागर समेत कई जिलों में भी बारिश हुई है। आधे से अधिक प्रदेश में मावठा गिरने से ठिठुरन बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर, सागर संभागों के जिलों कहीं कहीं पर, जबकि भोपाल संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश हुई। शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।

भोपाल के मौसम में बड़ा उलेटफर
गुरुवार रात भोपाल में मानसून की तरह जोरदार बारिश हुई। भोपाल की अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस का ही अंतर रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियम मंडला में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियम सागर में दर्ज किया गया। गुरुवार को ग्वालियर सबसे ठंडा शहर रहा। दिन का न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा। भोपाल में 7.2 डिग्री तापमान की गिरावट के साथ पारा 16.7 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि यहां न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री रहा। यह इस सीजन का दिन का सबसे कम तापमान रहा। इंदौर में 5.6 डिग्री की गिरावट हुई। यहां दिन का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में भले ही गिरावट देखी गई हो, लेकिन प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कहीं भी गिरावट नहीं आई। सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही रहा।

अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे आया
गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया। खजुराहो में तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस, सागर में 16.6 डिग्री, दमोह में 17.6 डिग्री सेल्सियस, सतना में 17.8 डिग्री, रायसेन में 17.8 डिग्री, गुना में 18.4 डिग्री, रीवा में 19.2 डिग्री और पचमढ़ी में 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 13 जिलों में दिन का तापमान 20 डिग्री से कम रहा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button