मध्यप्रदेश

युवा उत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताएँ हुईं

भोपाल

संचालक, खेल एवं युवा कल्याणरवि कुमार गुप्ता ने अवगत कराया कि प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 27वाँ युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस बार यह आयोजन खेल और युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश और नेहरू युवा केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में भोपाल में 2 एवं 3 जनवरी, 2024 को रविन्द्र भवन में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के सभी 7 संभागों के लगभग 200 प्रतिभागी प्रतिभागिता कर रहे हैं। युवा उत्सव में भाषण, कहानी लेखन, पोस्टर मेकिंग, फोटोग्राफी, समूह लोकगीत, एकल लोकगीत, समूह लोकनृत्य, एकल लोकनृत्य का आयोजन इस 27वें युवा उत्सव में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के पहले दिन मंगलवार को भाषा, कहानी लेखन, पोस्टर मेकिंग एवं फोटोग्राफी की प्रतियोगिता हुई है। प्रतियोगिता से चयनित टीम राष्ट्रीय युवा उत्सव में 12 से 16 जनवरी, 2024 के मध्य नासिक (महाराष्ट्र) में किया जा रहा है। इसमें मध्यप्रदेश से 110 युवा प्रतिभागियों का दल राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रतिभागिता करेगा।

राज्य स्तरीय युवा उत्सव में पुरस्कार राशि

दो दिवसीय राज्य स्तरीय युवा उत्सव में निम्नानुसार राशि विजेताओं को दी जायेगी। राज्य स्तरीय युवा उत्सव अंतर्गत समूह लोकनृत्य एवं लोकगीत में प्रथम पुरस्कार 60 हजार रूपये है, जबकि द्वितीय 40 हजार एवं तृतीय पुरस्कार 20 हजार रूपये रखा गया है। पुरस्कारों में प्रथम 10 प्रतिभागियों को 6-6 हजार, द्वितीय 10 को 4-4 हजार एवं तृतीय 10 को 2 हजार रूपये की पुरस्कार राशि से पुरस्कृत किया जायेगा।

इसी तरह एकल प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 10 हजार, द्वितीय पुरस्कार 6 हजार एवं तृतीय पुरस्कार 4 हजार रूपये रखा गया है।

जिला, संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं का विवरण

प्रदेश में युवा उत्सव का आयोजन 3 चरणों में जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर किया जाना है। जिला एवं संभाग स्तरीय आयोजन 25 से 31 दिसम्बर, 2023 के मध्य वर्चुअली सम्पन्न किया गया था। जिला एवं संभाग स्तर पर पर भाषण, कहानी लेखन, पोस्टर मेकिंग, फोटोग्राफी, समूह लोकगीत, एकल लोकगीत, समूह लोकनृत्य एवं एकल लोकनृत्य का आयोजन किया गया था।

3 जनवरी, 2024 को प्रात: 9 बजे से होने वाले कार्यक्रम का विवरण

दिनांक 3 जनवरी, 2024 को प्रतियोगिता में समूह लोकगीत, एकल लोकगीत, समूह लोकनृत्य एवं एकल लोकनृत्य की प्रतियोगिता आयोजित होगी। युवा उत्सव का पुरस्कार वितरण एवं समापन सायं 4 बजे रविन्द्र भवन के अंजनी सभागृह में होगा।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button