फिल्म जगत

संजय दत्त, अजय देवगन के वैकेशन फोटोज वायरल

मुंबई

हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड सेलेब्स ने न्यू ईयर का स्वागत पार्टीज और फैमिली वेकेशन के साथ किया। सोशल मीडिया पर कई फेमस बी-टाउन सेलेब्स के वैकेशन फोटोज वायरल हैं। इनमें कृति सेनन, वरुण धवन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, अनुष्का शर्मा और अजय देवगन जैसे एक्टर्स का नाम शामिल है। जानिए किसने, कहां और किसके साथ नए साल का स्वागत किया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और उनकी बहन नुपुर सेनन ने वर्ल्ड चैंपियन कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी और उनकी वाइफ साक्षी के साथ दुबई में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। इस पार्टी में वरुण धवन, बिग बॉस फेम अब्दू रोजिक और क्रिकेटर ऋषभ पंत भी नजर आए। नुपुर के साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड और सिंगर स्टेबिन बेन भी नजर आए। एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने इजिप्ट में नए साल की शुरूआत की। एक्ट्रेस ने वहां के म्यूजियम विजिट से अपनी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि इस विजिट के दौरान उन्होंने वहां 4000 साल पुरानी रॉयल ममी, पुराने कॉस्मेटिक्स और महारानियों के आउटफिट्स देखे।

संजय दत्त ने दुबई में बेटी त्रिशाला और वाइफ मान्यता व बच्चों शहरान और इकरा के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। संजू की बेटी त्रिशाला ने इस फैमिली टाइम की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। त्रिशाला, संजय की पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं, जिनका 1996 में ब्रेन ट्यूमर के चलते निधन हो गया था। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का साउथ अफ्रीका से एक फोटो सामने आया है। तस्वीरों में वे पब्लिक रेस्टोरेंट में बैठी किसी से बात करती नजर आ रही हैं। अनुष्का के पति क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों साउथ अफ्रीका के साथ टेस्ट क्रिकेट सीरीज में बिजी हैं, ऐसे में अनुष्का खुद वहां उनके साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने पहुंची हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button