मध्यप्रदेश

पंडित गणपति भट्ट को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय तानसेन सम्मान

भोपाल

संस्कृति विभाग ने वर्ष 2022 का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय तानसेन और कवि प्रदीप सम्मान की घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय तानसेन सम्मान कर्नाटक के पंडित गणपति भट्ट को और कवि प्रदीप सम्मान नरसिंहपुर के गुरु सक्सेना को दिया जाएगा। जबकि मालव लोक कला केंद्र उज्जैन को राष्ट्रीय राजा मानसिंह तोमर सम्मान दिया जाएगा। ये सम्मान इन्हें समारोहपूर्वक दिए जाएंगे।

बता दें कि राष्ट्रीय तानसेन भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में देश का सर्वाधिक प्रतिष्ठित सम्मान है। यह सम्मान कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे व्यक्ति को दिया जाता है।

Related Articles

यह सम्मान इस बार पंडित गणपति भट्ट को संगीत के क्षेत्र में उनकी अंतरराष्ट्रीय पहचान और कलाकारों की नई पीढ़ी को उनके प्रोत्साहन के लिए दिया जा रहा है। राष्ट्रीय कवि प्रदीप सम्मान के लिए चयनित गुरु सक्सेना की प्रतिष्ठा एक जनकवि के रूप में है। वह मंच के प्रथम श्रेणी के लोकप्रिय कवियों में हैं।

कवि प्रदीप कुमार के सम्मान में संस्कृति विभाग ने इस सम्मान को वर्ष 2013 से देना शुरू किया था। वहीं संगीत, संस्कृति एवं कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु मालव लोक कला केंद्र उज्जैन लगभग छह दशक से सक्रियता से कार्य कर रहा है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button