फिल्म जगत

अक्षरा सिंह प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी से जुड़ी हैं और पटना से लड़ सकती हैं चुनाव

बिहार

भोजपुरी फिल्मों की स्टार अक्षरा सिंह को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। एक्टिंग और सिंगिंग की दुनिया में जलवे बिखनरने के बाद अक्षरा अब राजनीति की दुनिया में एंट्री करने वाली हैं। अक्षरा सिंह ने प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी जॉइन कर ली है। अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्य में बताया कि वह राजनीति की दुनिया में जा रही हैं और जन सुराज पार्टी जॉइन करेंगी। प्रशांत किशोर को राजनीति का मास्टरमाइंड और चुनावी रणनीतिकार माना जाता है।

भोजपुरी फिल्मों की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में शुमार अक्षरा हाल ही प्रशांत किशोर से मिली थीं। उनसे मिलने के बाद उन्होंने राजनीति की दुनिया में जाने का फैसला किया। अक्षरा ने 'आजतक' से बातचीत में इसकी पुष्टि की।

वहीं उनकी राजनीति में जाने से पिता और एक्टर विपिन सिंह यानी इंद्रजीत सिंह भी खुश हैं। उनका कहना है कि बेटी अक्षरा ने राजनीति में जाने की इच्छा जताई थी। उन्होंने तुरंत हां कह दिया। वह खुश हैं कि अक्षरा जन सुराज पार्टी से जुड़ रही हैं। उनके साथ पूरा परिवार है।

पटना की अक्षरा सिंह, ऐसा है फिल्मी करियर
बताया जा रहा है कि अक्षरा सिंह चूंकि पटना की रहने वाली हैं, इसलिए वह आने वाले लोकसभा चुनावों में यहीं से खड़ी हो सकती हैं। देखना यह होगा कि प्रशांत किशोर उन्हें किस जगह से टिकट देते हैं। फिल्मी करियर की बात करें, तो अक्षरा सिंह ने 2010 में भोजपुरी फिल्म 'सत्यमेव जयते' से एक्टिंग डेब्यू किया था। वह 'सत्या', 'तबादला', 'धड़कन' और 'मां तुझे सलाम' जैसी फिल्में कर चुकी हैं। अक्षरा सिंह भोजपुरी की सिंगर भी हैं, और कई गाने गाए हैं।

भोजपुरी के कई सितारे राजनीति में
अक्षरा सिंह से पहले पवन सिंह ने भी राजनीति में जाने की इच्छा जताई थी। वहीं अब तक जो भोजपुरी स्टार्स राजनीति में आ चुके हैं, उनमें मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' का नाम शामिल है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button