छत्तीसगढ़

सुमित बाजार काम्प्लेक्स पर 1 लाख और पुजारी पार्क काम्प्लेक्स पर 50 हजार रुपए का जुमार्ना

रायपुर

ग्रीन नेट लगाये बिना करवाये जा रहे निर्माण कार्य पर नगर निगम के जोन कमिश्नर ने सख्ती दिखाते हुए शुक्रवार को सुमित बाजार काम्प्लेक्स पर 1 लाख रुपए एवं पुजारी पार्क काम्प्लेक्स पर 50 हजार रुपए का जुमार्ना लगाया है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के दिशा – निदेर्शों के अनुसार नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त मयंक चतुवेर्दी के निर्देश पर जोन 6 कमिश्नर रमेश जायसवाल के नेतृत्व, कार्यपालन अभियन्ता अतुल चोपड़ा सहित सम्बंधित जोन अधिकारियों की उपस्थिति में पचपेढ़ीनाका क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही करते हुए वायु प्रदूषण के नियंत्रण हेतु ग्रीन नेट लगाये बिना करवाये जा रहे निर्माण कार्य को स्थल पर बन्द करवाया एवं सम्बंधित सुमित बाजार काम्प्लेक्स पर 1 लाख रुपए एवं पुजारी पार्क काम्प्लेक्स पर 50 हजार रुपए का जुमार्ना किया। जोन कमिश्नर ने सम्बंधित सुमित बाजार प्रबंधन एवं पुजारी पार्क प्रबंधन को दो दिनों में ग्रीन नेट की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करवाने कहा है। ग्रीन नेट के बिना निर्माण कार्य आगे किये जाने पर रोक लगा दी है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button