छत्तीसगढ़

8 ब्लॉकों में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन

जशपुर

नेहरू युवा केंद्र जशपुर, की जिला युवा अधिकारी सुमेधा पवार के कुशल मार्गदर्शन में जिले के 8 ब्लॉकों में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक द्वारा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

इस कार्यक्रम में युवाओ द्वारा हाथ में तिरंगा और कलस लेकर गांव में घूमकर भारत माता का जयगान गाते लोगो के घर से कलश में चावल इकठ्ठा कर देश के प्रति देशभावना को जागृत किया गया । इसके साथ ही पंच प्रण का शपथ दिलाया गया। और सभी को इस शपथ का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक, गाँव के युवा मंडल के सदस्य एवं अध्यक्ष ,अन्य युवा और ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button