देश

सरकारा देवी मंदिर में अब नहीं होगा RSS का सामूहिक अभ्यास, केरल HC ने हथियार की ट्रेनिंग पर लगाई रोक

तिरुवनंतपुरम
केरल के तिरुवनंतपुरम जिले में स्थित सरकारा देवी मंदिर में चल रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के अभ्यास पर रोक लगाने की याचिका पर केरल हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है। अब यहां कोई सामूहिक ड्रिल या हथियार प्रशिक्षण आयोजित नहीं किए जाएंगे।

दरअसल, RSS के ट्रेनिंग कैंप के खिलाफ दो भक्तों ने याचिका दाखिल की थी। अपनी याचिका में उन्होंने आरोप लगाया है कि आरएसएस में होने का दावा करने वाले कुछ लोग मंदिर परिसर में सामूहिक अभ्यास और हथियारों से लड़ने की ट्रेनिंग दे रहे हैं। याचिका में कहा गया है कि उनकी इस गतिविधियों के कारण मंदिर की शांती भंग होती हैं और भक्तों के अंदर डर पैदा हो गया हैं।

याचिका में की ये मांग
अपनी याचिका में दोनों श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर का अवैध उपयोग करने और अनधिकृत रूप से काबिज होने से रोकने का आदेश जारी करने का अनुरोध किया था। जानकारी के लिए बता दें कि इस मंदिर के प्रबंधन की जिम्मेदारी त्रावणकोर देवस्वओम बोर्ड (टीडीबी) के पास है।

Related Articles
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button