मध्यप्रदेश

जो पार्टी हमें इग्नोर करेगी उसे मुंह की खानी पड़ेगी – करणी सेना प्रमुख

इंदौर

मप्र में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मैदान में अब करणी सेना भी उतर चुकी है। श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने  बातचीत करते हुए कहा कि जो हमारी मांगों को पूरा करेगा करणी सेना उसी का समर्थन करेगी। अन्यथा पिछले चुनाव में हमारा ही नारा था कमल का फूल हमारी भूल।

तीनों राज्यों में बीजेपी का सुपड़ा साफ हो गया। इस बार हम लोग नहीं चाहते की इस तरह का नारा हम लगाएं। लेकिन अगर यह लोग हमारी मांगे नहीं मानेंगे तो हमारा नारा तैयार है। वहीं I.N.D.I.A गठबंधन पर मकराना बोले की करणी सेना राष्ट्रवादी के साथ।

Related Articles

मप्र में राजपूत समाज के प्रतिशत के आधार पर हमें टिकट मिलें। यहां हमारी मौजूदगी के केवल एक तिहाई ही टिकट मिलते हैं। यानी हमें तीन गुना टिकट चाहिए। जो पार्टी इतनी संख्या में टिकट देगी, हम उसी का साथ देंगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button