छत्तीसगढ़

सोनझारी बंजारी मंदिर रावाभाठा की पुरुष टोली ने लूटा 5 लाख 51 हजार की दही हाण्डी

रायपुर

गुढि?ारी स्थित दही हाण्डी मैदान में शुक्रवार को हुए दही हाण्ड़ी प्रतियोगिता में रायपुर के महिला व पुरुष टोली सोनझारी बंजारी मंदिर रावाभाठा की टीम ने बाजी मारी। पुरस्कार के रुप के पुरुष टोली को जहां 5 लाख 51 हजार रुपये व महिला टोली को 2 लाख 75 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख आकर्षण का केंद्र छत्तीसगढ़ की लाडली गायिका आरू साहू रहीं, जिन्होंने अपने गीतों शंभू, शंभू गाने से  लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। वहीं वृंदावन से आई कृष्ण लीला झांकी ने भी मंत्र मुग्ध कर दिया।

सार्वजनिक दही हांडी उत्सव समिति के संयोजक बसंत अग्रवाल ने बताया कि आयोजन का यह 13वां वर्ष था और दही हाण्डी प्रतियोगिता देखने लोगों की भीड़ प्रतियोगिता शुरू होने से पहले ही पहुंचने लग गई थी और अंत तक उत्साह देखते ही बन रहा था। महिलाओं व पुरुषों को मिलाकर कुल 18 टोलियों ने इस प्रतियोगिता में शिरकत किया जिसमें छत्तीसगए़ के विभिन्न राज्यों से भी गोविंदा टोलियां पहुंची हुई थी। दही हाण्डी प्रतियोगिता में 6 टोलियां महिलाओं की थी जिनमें सार्वजनिक दही लूट समिति सोनझारी बंजारी मंदिर महिला रावाभाठा टीम अव्वल रही जिसे पुरस्कार के रुप में 2 लाख 75 रुपये दिया गया। इसी प्रकार सार्वजनिक दही लूट समिति सोनझारी बंजारी मंदिर पुरुष रावाभाठा की टीम ने पानी की बौछारों के बीच 7 सर्कल बनाकर दही हाण्डी को लूटकर 5 लाख 51 हजार रुपये का पुरस्कार अपने नाम किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, विधायक कुलदीप जुनेजा, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, अशोक पांडेय, पार्षद मृत्युंजय दुबे के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक स्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button