खेल

एशिया कप से पहले बीसीसीआई का बड़ा फैसला, रोजर बिन्नी और रजीव शुक्ला को मिली पाकिस्तान जानें की अनुमति

नई दिल्ली

एशिया कप 2023 से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लिया है। बीसीसीआई ने अध्यक्ष रोजर बिन्नी और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को पाकिस्तान जाने की अनुमति दे दी है। दरअसल, पिछले दिनों पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीसीआई ने भारत के सभी प्रमुख पदाधिकारियों को इस एशियाई टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान आने का निमंत्रण दिया था। एशिया कप इस बार हाईब्रिड मॉडल के आधार पर खेला जा रहा है। मेजबान पाकिस्तान इस दौरान 4 मैच का आयोजन करेगा, वहीं फाइनल समेत अन्य सभी मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। बताया जा रहा है कि पीसीबी द्वारा दिए इस निमंत्रण को रोजर बिन्नी और राजीव शुक्ला ने स्वीकार कर लिया है और भारतीय बोर्ड ने इन दोनों दिग्गजों को तीन दिन के पाकिस्तान दौरे के लिए मंजूरी दे दी है।

पाकिस्तान 30 अगस्त को मुल्तान में एशिया कप के शुरुआती मैच में नेपाल से भिड़ेगा। भाषा की खबर के अनुसार इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, 'बिन्नी, शुक्ला और सचिव जय शाह दो सितंबर को पल्लेकेले (कैंडी) में भारत बनाम पाकिस्तान के प्रमुख मुकाबले के लिए श्रीलंका में होंगे। तीनों अगले दिन भारत वापस आएंगे जिसके बाद बीसीसीआई अध्यक्ष और उपाध्यक्ष वाघा सीमा से लाहौर की यात्रा करेंगे।' एशिया कप स्क्वॉड में शामिल ज्यादातर खिलाड़ियों ने फिटनेस टेस्ट किया पास, शुभमन गिल ने यो-यो टेस्ट में मारी बाजी

Related Articles

बिन्नी और शुक्ला दोनों को अपनी-अपनी पत्नी के साथ चार सितंबर को लाहौर में पीसीबी के गवर्नर हाउस द्वारा आयोजित होने वाले आधिकारिक रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया गया है। यह समझा जाता है यह दोनों अधिकारी पांच सितंबर को अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका मैच और इसके अगले दिन पाकिस्तान के सुपर चार चरण के शुरुआती मुकाबले को देखेंगे। बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शुक्ला 2004 में पाकिस्तान दौरे पर गयी दल में शामिल थे। सौरव गांगुली के नेतृत्व में इस दौरे पर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक श्रृंखला जीती थी।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button