छत्तीसगढ़

अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व श्रममंत्री लीलाराम भोजवानी का निधन

रायपुर

छत्तीसगढ विशेषकर राजनांदगांव के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री और पत्रकार रहे लीलाराम भोजवानी का गुरुवार को निधन हो गया। बताया जाता है कि बीमारी के चलते भोजवानी का रायपुर में इलाज चल रहा था उन्हें एंबुलेंस में जीवन रक्षक उपकरणो से लाया जा रहा लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को राजनांदगांव के लखोली मुक्तिधाम में किया गया। लीलाराम भोजवानी के निधन पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश  बघेल व राज्यपाल  विश्वभूषण हरिचंदन ने शोक व्यक्त किया है।

लीलाराम भोजवानी राजनांदगांव शुरू से ही संघ विचारधारा के रहे और तत्कालीन समय में भाजपा के कद्दावर नेताओं में उनकी गिनती होती थी। लीलाराम भोजवानी लंबे समय तक रायपुर से प्रकाशित होने वाले नवभारत के राजनांदगांव जिले के ब्यूरो प्रमुख रहे। पत्रकारिता के प्रति भी उनका जज्बा देखते ही बनते था। बाद में उन्होने पत्रकारिता छोड़ राजनीति में भाजपा के साथ खड़े हुए। विधानसभा से दो बार विधायक रहे और एक बार वे अविभाजित मध्यप्रदेश के श्रम मंत्री भी रहे। एक बार वे कांग्रेस के प्रत्याशी उदय मुदलियार से मात्र 40 वोटों से हारे थे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी देवव्रत सिंह से लोकसभा उपचुनाव में 10 हजार मतों से हारे थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष और खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के चैयरमेन का दायित्व भी सम्हाला।

राज्यपाल व मुख्यमंत्री बघेल ने किया दुख व्यक्त
राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने वरिष्ठ नेता, समाज सेवी और अविभाजित मध्यप्रदेश में पूर्व मंत्री रहे श्री लीलाराम भोजवानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।राज्यपाल श्री हरिचंदन ने स्वर्गीय श्री भोजवानी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र और समाज की सेवा में समर्पित कर दिया। युवा पीढ़ी उनके कार्यों से सदैव प्रेरणा लेती रहेगी।उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें इस दु:खद घड़ी में शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री श्री लीलाराम भोजवानी के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री भोजवानी का लंबा सार्वजनिक जीवन रहा है और उन्होंने पूरा जीवन आम जनता के लिए समर्पित होकर कार्य किया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button