फिल्म जगत

शेखर कपूर की फिल्म ‘मासूम’ के सीक्वल में शबाना आजमी की एंट्री?

मुंबई

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान कायम करने वाले निर्देशक शेखर कपूर ने अपने फिल्मी करियर में कई ऐसी फिल्में बनाई हैं, जिन्हें लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। शेखर ने अपने निर्देशन की शुरुआत मासूम (1983) से की थी, जिसमें नसीरुद्दीन शाह और शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में थे। साल 2022 में आई फिल्म व्हाट्स लव गॉट टू डू विद इट के बाद शेखर अब मासूम द नेक्स्ट जेनरेशन नाम की अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसकी स्टार कास्ट को लेकर चर्चा शुरू हो गयी है।  

शेखर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिससे शबाना की इस सीक्वल में एंट्री के संकेत मिलते हैं। शेखर कपूर ने अपने लंबे-चौड़े पोस्ट के साथ शबाना आजमी कि तस्वीर शेयर की है।  उन्होंने अपनी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- पहली फिल्म के लिए शबाना आजमी को कास्ट करना बिलकुल भी आसान नहीं था। जब शबाना आजमी ने मुझसे पूछा कि कम से कम मासूम, द नेक्स्ट जेनरेशन की कहानी तो सुनाओ, मैं सहम सा और झिझक सा गया था, क्योंकि मैं लंदन में था और वह फोन के दूसरी तरफ मुंबई में थीं। 

शेखर ने बताया कि जिस अभिनेता को आप मैं लीड में रखना चाहते हैं, उसे फोन पर कहानी कैसे सुनाएं.. आप फोन पर उस जोन में कैसे आ सकते हैं? जब उस समय उन्होंने मुझसे फोन पर पूछा तो मैं बहुत देर तक शांत रहा, फिर कुछ देर बाद उन्होंने कहा कि शेखर मैं वैसे भी आपके साथ कोई भी फिल्म करूंगी… लेकिन क्या आपके पास कोई कहानी है तो सुनाएं? शेखर आगे लिखते हैं-  उनकी इस बात ने मुझे अचानक जोन में भेज दिया… मैं उस दौरान अपनी कहानी की दुनिया में था… मैं पात्रों के साथ था, जैसे कि वे वहां थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button