छत्तीसगढ़

शहर के दो च्वॉईस सेंटर तीन माह के लिए ब्लॉक

रायपुर

शहर के दो च्वॉईस सेंटरों पर अवैध वसूली कर सेवाएं प्रदान करने की शिकायत के बाद जिला प्रशासन द्वारा तीन माह के लिए आईडी ब्लॉक करने की कार्रवाई की गई है। अब तीन माह तक पारस च्वॉईस सेंटर महोबा बाजार और टिकरापारा साहू काम्पलेक्स स्थित आल इन वन च्वॉईस सेंटर द्वारा शासकीय सेवाओं से संबंधित किसी प्रकार के काम नहीं किए जा सकेंगे। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे के निर्देश पर इन दोनों च्वॉईस सेंटरों का आकस्मिक निरीक्षण भी अधिकारियों ने किया था।

इस बारे में जिला ई-गर्वेन्स सोसायटी की मैनेजर कीर्ति शर्मा ने बताया कि स्थानीय समाचार पत्रों में महोबा बाजार के पारस च्वॉईस सेंटर तथा टिकरापारा साहू काम्पलेक्स के आल इन वन च्वॉईस सेंटर के विरूद्ध अवैध रूप से राशि लेकर बी.पी.एल. कार्ड बनाने की खबरें प्रकाशित हुई थी। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। दोनों लोक सेवा केन्द्रों की जांच अधिकारियों द्वारा दी गई थी। इस दौरान दोनों केन्द्र ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल में आॅनलाईन नहीं पाए गए। इसके साथ ही ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजनाओं से जुड़ी जन-सुविधा की सेवाएं आय, जाति, निवास इत्यादी बनाने की सेवा शुल्क की जानकारी भी केन्द्र पर प्रदर्शित नहीं की गई थी। इन केन्द्रों पर जन-सुविधा सेवाओं से संबंधित कोई पंजी या रिकार्ड भी नहीं रखा गया था। जनहित की सेवाएं देने में लापरवाही बरतने पर दोनों च्वॉईस सेंटरों की आई.डी. आगामी तीन माह के लिए ब्लॉक कर दी गई हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button