छत्तीसगढ़

प्रगति यात्रा के जवाब में अब पोल खोल यात्रा

रायपुर

चुनाव नजदीक है मतलब आरोप-प्रत्यारोप,घात-प्रतिघात में राजनीतिक पार्टियां और नेता पीछे नहीं रहेंगे। अभी कुछ ही दिन हुए हैं जब निगम के महापौर एजाज ढेबर ने राज्य सरकार व निगम की ओर से किए गए कामकाज को लेकर प्रगति यात्रा की शुरूआत की है,जिसमें वे विकास के मुद्दे को गिना रहे हैं। 

इसमें कांग्रेस नेताओं के साथ नगर निगम के नेता शहर के विधानसभा क्षेत्रों मे जाकर यह दावे कर रहे है कि छत्तीसगढ़ और राजधानी को संवारने का काम कांग्रेस की सरकार ने किया। इस यात्रा में चारो विधानसभा को कव्हर किया जायेगा। भला निगम की राजनीति में कमर कसने वाले नेता पीछे कहां रहने वाले थे भाजपा के पार्षद दल ने तय कर लिया है कि अब पोल खोल यात्रा निकालेंगे 5 अगस्त से ,इसके लिए बकायदा मीडिया के समक्ष पीसी लेकर ऐलान भी कर दिया नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे,मृत्युंजय दुबे,मनोज वर्मा अमर बंसल ने कि क्या काम हुआ है जनता भी तो देख रही है। हर वार्ड में पार्षद व भाजपा के नेता घूमेंगे और हकीकत सामने लायेंगे। मतलब राजनीतिक चश्मे से देखें तो तू चल..मैं आया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button