मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने महान गायक और अभिनेता किशोर कुमार की जयंती पर किया नमन

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महान गायक और अभिनेता किशोर कुमार की जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट किया कि "मध्यप्रदेश के अनमोल रत्न, महान गायक एवं अभिनेता किशोर कुमार जी 'रुक जाना नहीं, तू कहीं हार के' 'जिंदगी एक सफर है सुहाना', 'मुसाफिर हूं यारो', जैसे अपने अनगिनत सुमधुर गीतों के माध्यम से सदैव हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। सुर, स्वर और संगीत की करिश्माई प्रतिभा से आपने लोगों के जीवन में उत्साह एवं उल्लास का नया रंग भरा है। आपकी आवाज हृदय में सदैव गूँजती रहेगी।"

 

Related Articles
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button