मध्यप्रदेश

बिजली राजस्व संग्रहण में इंदौर ने बनाया रिकॉर्ड

भोपाल

म.प्र. पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के इंदौर शहर वृत्त ने जुलाई में राजस्व संग्रहण में रिकॉर्ड बनाया है। गत माह जून में शहर में करीब 35 करोड़ यूनिट बिजली का उपयोग किया गया था। जून माह की खपत के जुलाई में जारी हुए बिल संग्रहण में कुल 276 करोड़ रूपए का नकद राजस्व संग्रहण किया गया है। इस तरह प्रति यूनिट नकद राजस्व संग्रहण 7.85 रूपए के उपर पहुँच गया है। इस उपलब्धि पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, ने शहर वृत्त के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को बधाई दी है।

शहर अधीक्षण यंत्री मनोज शर्मा ने बताया कि माह में उपभोक्ता सेवाओं, राजस्व संग्रहण के लिए सघनतम प्रयास किए गए। इसी कारण सीएम हेल्प लाइन में ए-ग्रेड मिली साथ ही राजस्व संग्रहण में भी सफलता अर्जित हुई है।

Related Articles

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button