फिल्म जगत

20 अक्टूबर को चार भाषाओं में रिलीज होगी ‘गणपथ पार्ट 1’

मुंबई

भारत की पहली एक्शन-डायस्टोपियन फिल्म ‘गणपथ पार्ट 1’ दुनिया भर में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फिल्म अपनी घोषणा से ही दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब हुई है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन मुख्य भूमिकाओं में हैं। अब एक बार फिर इस फिल्म को लेकर हर तरफ चर्चा तेज है और दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म की रिलीज को लेकर सुपर एक्साइटेड है। 

इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को लेकर आई एक ताजा अपडेट ने फैन्स को वाकई खुश कर दिया है। दरअसल जैकी भगनानी ने अपने सोशल मीडिया पर सबसे कम उम्र के एक्शन सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ और निर्देशक विकास बहल के साथ एक ही फ्रेम में सोफे पर लेटे हुए एक तस्वीर साझा की हैं। इसी के साथ उन्होंने फिल्म के फाइनल एडिट को भी लॉक कर दिया है। कह सकते है कि फिल्म पर अपडेट की घोषणा करने का यह वाकई एक कूल तरीका है। यह फोटो निमार्ता, अभिनेता और निर्देशक के बीच के बॉन्ड को भी दिखाती है, जिन्होंने दर्शकों के लिए अपनी तरह की इस अनूठी फिल्म को लाने के लिए कड़ी मेहनत की है, अपना खून-पसीना बहाया और रातों को जागे है।

इसे अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर करते हुए एक्टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी ने लिखा, वो फीलिंग्स जब आपने #ॠंल्लंस्रं३ँ पार्ट 1 की एडिट  को लॉक कर दिया है ,इस दशहरा सिनेमाघरों में मिलते हैं! पूजा एंटरटेनमेंट प्रेजेंट करता है गुड कंपनी के सहयोग से गणपथ पार्ट 1, जो विकास बहल द्वारा निर्देशित हैं। फिल्म का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल ने किया हैं। यह फिल्म 20 अक्टूबर 2023 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button