छत्तीसगढ़

मुठभेड़ मे मारी गई महिला नक्सली

कांकेर

छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में हथियार बंद नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना मिलने पर सोमवार की सुबह सुरक्षाबल व पुलिस की संयुक्त टीम ने धावा बोला जिसमें एक महिला नक्सली मारी गई। इस मुठभेड़ के बाद पूरे क्षेत्र में सर्चिंग बढ़ा दी गई है। मुठभेड़ की पुष्टी करते हुए आईजी पी सुंददराज ने की।

प्राप्त समाचारों के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि छोटेबेठिया क्षेत्र में आरकेबी डिवीजन सचिव, मेंढकी एलओएस कमाण्डर के साथ करीब 20-25 सशस्त्र माओवादियों है।इसके बाद डीआरजी और बीएसएफ 132 बटालियन के जवानों को संयुक्त रूप से कोटरी नदी के पूर्वी क्षेत्र के ग्राम आमातोला, बिनागुण्डा एवं कालपर की ओर आॅपरेशन के लिए रवाना किया गया। गश्त के दौरान जवान आगे बढ़ रहे थे, तभी सुबह करीब 7 बजे बीनागुंडा के पास घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

Related Articles

इस पर जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि करीब आधे घंटे चली मुठभेड़ के बाद नक्सली जान बचाकर भाग निकले। इसके बाद जवानों ने इलाके में सर्चिंग शुरू की। इसमें एक महिला नक्सली का शव बरामद हुआ। शव के पास जवानों को 303 बोर की एक राइफल भी बरामद हुई है। अभी तक मारी गई महिला नक्सली की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पांच दिन पहले इसी इलाके में नक्सलियों ने कई वाहनों में आग लगा दी थी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button