देश

‘जिंदगी में कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाऊंगी, छोटी बहन को रखूंगी साथ’…विदाई के समय जब दुल्हन ने रखीं अजीब शर्तें

नई दिल्ली
शादी की सारी रस्में पूरी हो गईं और जब विदाई का समय आया तो दुल्हन ने दूल्हे के सामने ऐसी शर्तें रख दीं कि हर कोई हैरान रह गया। कापी बहसबाजी हुई लेकिन लड़की ने लड़के के साथ जाने से मना कर दिया। झांसी के बरुआ सागर से यह हैरान करने वाली खबर सामने आई है। विवाह की सारी रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन ने वर पक्ष के सामने 3 अजीबो गरीब शर्तें रख दीं। वर पक्ष इन शर्तों को मानने के लिए राजी नहीं हुआ। इस पर दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इंकार कर दिया।

पुलिस का कहना है कि लड़की पक्ष का बयान दर्ज होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी। बरुआ सागर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का विवाह साल 2020 में एक युवती से तय हुआ था। करीब 3 साल बाद 7 जून को शादी हुई। विदाई के समय दुल्हन ने 3 अजीबो गरीब शर्तें रख दीं। पहली शर्त यह थी कि दूल्हा-दुल्हन जीवन में आपस में कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाएंगे। दूसरी शर्त यह थी कि दुल्हन अपनी छोटी बहन को हमेशा अपने साथ ससुराल में लेकर रहेगी। तीसरी शर्त भी चौंकाने वाली थी।
 
दुल्हन ने कहा कि उसका मुंह बोला पिता कभी भी उसके ससुराल आएगा। उसके साथ रहेगा और कोई उससे सवाल नहीं पूछेगा। इन शर्तों को सुनकर दूल्हे के होश फाख्ता हो गए। इसके बाद अपने मुंह बोले पिता संग वह लौट गई। इधर, विदाई नहीं होने से दुखी दुल्हा अपने परिजनों संग थाने पहुंच गया। दूल्हे ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि शादी में उसके 10 लाख रुपए खर्च हो गया।

Related Articles
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button