Breaking Newsदेश

निर्माणाधीन इमारत में पानी की टंकी की सफाई कर रहे 5 मजदूरों की दम घुटने से मौत, दर्दनाक हादसा

मुंबई
मुंबई के नागपाड़ा इलाके में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक निर्माणाधीन इमारत में पानी की टंकी की सफाई कर रहे 5 मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा?
रविवार को कुछ मजदूर निर्माणाधीन बिल्डिंग की पानी की टंकी साफ कर रहे थे। अचानक दम घुटने की वजह से वे बाहर नहीं निकल पाए और उनकी जान चली गई। जब काफी देर तक मजदूर बाहर नहीं आए तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने शवों को निकाला
सूचना मिलते ही नागपाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मजदूरों के शवों को बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि मजदूरों की मौत पानी की टंकी में दम घुटने से हुई है। इस मामले में निर्माणाधीन इमारत के मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। मृतकों के परिवारों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button