राशिफल

22 सितम्बर 2022 राशिफल

मेष – आज मन परेशान हो सकता है। आज के दिन माता-पिता का साथ मिलेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। कारोबार की स्थिति में सुधार दिख रहा है। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

वृष – इस राशि के जातक क्रोध के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी. कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य आयोजित हो सकते हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आय में सुधार होने की उम्‍मीद है। यात्रा के योग बन रहे हैं।

मिथुन – वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु मन में नकारात्मकता के प्रभाव से बचें। कारोबार में वृद्धि तो होगी। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। गुस्से को नियंत्रण में रखने का प्रयास करें।  संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। खर्च अधिकता से परेशान हो सकते हैं। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। जीवन साथी के साथ समय गुजारे।

कर्क – इन जातकों का दिन अच्छा बीतेगा। आत्मविश्वास बहुत रहेगा. स्वास्थ्य  का ध्यान रखें। बाहर का खाना न खाएं,बीमार हो सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। कारोबार में तरक्की के अवसर मिलेंगे। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

सिंह – आज  बातचीत में सन्तुलित रहें, किसी से बुरा ने बोलें। खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं.आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। संतान को स्वास्थ्य का कष्ट रहेगा. कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। छात्रों की पठन-पाठन में रुचि रहेगी।

कन्या – आज के दिन निगेटिव विचारों से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन को सम्भावना बन रही है। इनकम की स्थिति में सुधार होगा। पुराने दोस्तों का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के मनवांछित परिणाम मिलेंगे। किसी लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

तुला – आत्मविश्वास तो रहेगा, परन्तु मन कुछ परेशान भी हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। फालूत  की भागदौड़ भी रहेगी. माता-पिता से सहयोग मिलेगा। धर्मकर्म में रुचि रहेगी।

वृश्चिक – किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकता है। छात्रों को शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आज मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। बाहर का खाना खाने से बचें।

धनु – नौकरी में विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। आज परिश्रम ज्यादा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार की किसी महिला से धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। भवन सुख की प्राप्ति हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

मकर – शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। प्रसन्नता के भाव रहेंगे। भवन के रखरखाव एवं सज-सज्जा के कार्य हो सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिश्रम अधिक हो सकता है। सुखद समाचार मिलेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु व्यर्थ के क्रोध से भी बचें।

कुंभ – कारोबार में यात्रा पर जा सकते हैं।  काम की अधिकता से असहज हो सकते हैं।  नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं. जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।  दाम्पत्‍य सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों की स्थिति में सुधार होगा। आज के दिन मन में नकारात्मक से बचें। आय के नए स्रोत विकसित होंगे।

मीन – आज मीठा खाने का मन करेगा। आज परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग खुलेंगे। बहनों एवं भाइयों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button