Breaking Newsउत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट बैठक में हुए 11 अहम प्रस्ताव पास, ट्रांसफर पॉलिसी और हर जिले में बनेगी स्मार्ट पार्किंग

लखनऊ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज राजधानी लखनऊ में प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और 11 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। कैबिनेट की बैठक में राज्य विकास योजनाओं, निवेश, अधोसंरचना और कल्याणकारी नीतियों से जुड़े अहम फैसले पर लंबी चर्चा हुई।

ट्रांसफर पॉलिसी कैबिनेट में पास की गई
राज्य कर्मचारियों से जुड़ी ट्रांसफर नीति 2025 -26 का कैबिनेट से अनुमोदन हुआ। 15 जून तक अधिकारियों, कर्मचारियों के ट्रांसफर होंगे। जिले में 3 साल, मंडल में 7 साल वाली पॉलिसी लागू की जाएगी। तबादला सत्र के दौरान 10% कर्मचारियों के तबादले होंगे। अडानी पावर से 5.38 रुपए प्रति यूनिट की दर पर बिजली खरीद की जाएगी। पावर कॉरपोरेशन 1500 मेगावाट बिजली खरीद करेगा। कैबिनेट बैठक में स्मार्ट पार्किंग का प्रस्ताव पास किया गया। उत्तर प्रदेश के हर जिले में स्मार्ट पार्किंग बनाई जाएगी ।

कैबिनेट मीटिंग के बाद योगी आदित्यनाथ सभी मंत्रियों की बैठक लेंगे और दलित संवाद के बारे में उनको मंत्र देंगे। इसके साथ ही पिछड़ों को पार्टी की मूल नियत के बारे में जानकारी देने हेतु मंत्रियों को निर्देश दे सकते हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button