राशिफल

01 अक्टूबर 2022 राशिफल

मेष – नौकरी के लिए कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक स्तर पर आपको थोड़ा मुखर होना पड़ेगा। पार्टनर को आपसे कुछ शिकायत हो सकती है।

वृष – धन का दान करने से प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। ऑफिस में आज कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। परिवार से ही कोई घर की शांति भंग कर सकता है। छात्रों को अपने गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है।

मिथुन – अपनी सेहत को लेकर गंभीर हो सकते हैं। स्टॉक खरीदने पर पैसा खर्च कर सकते हैं। प्रोफेशनल लाइफ में नए क्लाइंट मिलेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए अच्छा दिन रहेगा। प्रेमी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें।

कर्क – सोच-समझकर खाने की आदत से सेहत को लाभ होगा। किसी आर्थिक मामले की वजह से तनाव में रह सकते हैं। कोई नया काम करने से आय में वृद्धि हो सकती है।आप परिवार के साथ छुट्टियां मनाने निकल सकते हैं।

सिंह – इस समय पैसों की बचत पर ध्यान देने की जरूरत है।ऑफिस में सीनियर को इंप्रेस करने में सफल हो सकते हैं। सेहत को लेकर आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। घर की जिम्मेदारियों में अपने लिए समय नहीं मिल पाएगा।

कन्या – पैसों की तंगी दूर होने तक कोई बड़ा खर्चा ना करें। कार्यक्षेत्र में आज सब कुछ बहुत अच्छा रहने वाला है। भाई-बहनों के साथ कुछ अच्छा समय बिता सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े व्यापारियों को बड़ा लाभ मिल सकता है।

तुला – कुछ समय के लिए सेहत खराब हो सकती है। ऑफिस में जल्दबाजी में कुछ भी बोलने से बचें। फैमिली प्लानिंग को लेकर उम्मीद मिल सकती है। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। छात्रों के सामने अच्छे अवसर या मौके आ सकते हैं।


वृश्चिक – कुछ लोगों को पैसों की तंगी की परेशानी हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत पर ध्यान देना होगा। फैमिली और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। छात्रों को पढ़ाई या स्पोर्ट्स में सफलता मिल सकती है।

धनु – बीमार लोगों की सेहत में अब सुधार आ सकता है। बिना सोचे-समझे कोई भी चीज खरीदने से बचें। घर का खुशनुमा माहौल थोड़ी राहत दे सकता है। प्रॉपर्टी के कागजों का काम अब पूरा हो सकता है। प्रेमी से कुछ सवाल करने का समय आ गया है।

मकर – स्वस्थ रहने के लिए ओवरईटिंग से बचना होगा। लोन पर लिया पैसा जल्दी चुकाने में सफल होंगे। ऑफिस में रूका हुआ काम पूरा करने पर ध्यान दें। किसी छोटी-सी बात पर मूड खराब हो सकता है। आज किसी से मुलाकात प्यार में बदल सकती है।

कुम्भ – व्यापारियों के हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है।किसी बड़े की सलाह मानने से फायदा होगा। ट्रिप पर जाने की प्लानिंग अब पूरी हो सकती है। आज आपको पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है। रिश्ते में आई अड़चनों को सुलझाने का प्रयास करें।

मीन – बिचौलियों और रिटेलरों के लिए मुनाफे का समय है। सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। परिवार के लिए बड़ा सपोर्ट बनकर रहने वाले हैं। बिल्डरों और प्रॉपर्टी डीलरों को मुनाफा होगा।


Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button